गाजीपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रामपुर मांझा पुलिस ने चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में थाना रामपुर मांझा पुलिस ने 09 जुलाई 2026 को शाम 8:14 बजे बुढऊ बाबा मंदिर चौराहा, चकेरी रद्दीपुर मोड़ से नितेश कुमार यादव उर्फ सोनू पुत्र चन्द्रकांत यादव, निवासी मटखन्ना (नारीपचदेवरा), थाना रामपुर मांझा, जनपद गाजीपुर को चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया।
बरामदगी के आधार पर थाना रामपुर मांझा में मु0अ0सं0 084/2026 के तहत धारा 317(2)/318(4) बीएनएस में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायालय भेज दिया गया।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मोतीलाल, कांस्टेबल विवेक कुमार, कांस्टेबल प्रदीप कुमार एवं आरक्षी सौरभ कुमार शामिल रहे।
Ghazipur news: रामपुर मांझा पुलिस ने स्प्लेंडर बाइक चोर को दबोचा, चोरी की मोटरसाइकिल बरामद
