spot_img

Ghazipur news: , मुहम्मदाबाद साइबर सेल की तत्परता से यूपीआई ठगी के 6 हजार रुपये पीड़ित के खाते में लौटे

Published:


मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। थाना मुहम्मदाबाद की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यूपीआई फ्रॉड के शिकार एक व्यक्ति की 6,000 रुपये की रकम सफलतापूर्वक वापस कराई। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस टीम का आभार जताया।
पुलिस के अनुसार ग्राम हाटा निवासी अविनाश सिंह कुशवाहा के साथ यूपीआई के माध्यम से 6,000 रुपये की साइबर ठगी हुई थी। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही मुहम्मदाबाद साइबर सेल सक्रिय हुई और त्वरित कार्रवाई करते हुए फ्रॉड की गई धनराशि को होल्ड कराया।
इसके बाद I4C के CFCFRMS-MRM पोर्टल के माध्यम से आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर पीड़ित के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते में पूरी 6,000 रुपये की धनराशि वापस करा दी गई।
धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना मुहम्मदाबाद की साइबर सेल और पुलिस टीम की सराहना करते हुए धन्यवाद व्यक्त किया।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी के साथ किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होती है तो बिना देर किए राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर धनराशि वापस कराई जा सके।
साइबर सेल की टीम:
थाना प्रभारी विजय प्रताप सिंह
उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार
कांस्टेबल विजय सिंह
कांस्टेबल दुलीचंद
महिला कांस्टेबल अंजली यादव

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़