spot_img

Ghazipur news: भांवरकोल बोल बम के जयघोष के साथ कुंडेसर से 200 शिवभक्तों की टोली बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

Published:



कुंडेसर (गाजीपुर)। सावन माह की पावन बेला में मोहम्मदाबाद ब्लॉक क्षेत्र के कुंडेसर ग्राम सभा से लगभग 200 शिवभक्तों की विशाल टोली बुधवार को बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना हुई। बोल बम कांवरिया संघ के नेतृत्व में शिव मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं ने “बोल बम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष के साथ अपनी यात्रा शुरू की।
यात्रा में बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, युवा और पुरुष बड़ी संख्या में शामिल रहे। पूरे गांव का माहौल भक्तिमय नारों और भगवान शिव की भक्ति में सराबोर नजर आया।
बोल बम कांवरिया संघ के पिंकू सिंह एवं भिखारी पटेल ने बताया कि गत वर्ष संघ द्वारा उड़ीसा स्थित जगन्नाथ पुरी धाम की यात्रा की गई थी, जबकि इस वर्ष श्रद्धालु केवल बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ धाम में जलाभिषेक कर वापस लौटेंगे।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान सबसे पहले श्रद्धालु पटना स्थित हनुमान मंदिर पहुंचेंगे, जहां करीब दो घंटे तक भजन-कीर्तन होगा। इसके बाद बस से उत्तरवाहिनी गंगा, सुल्तानगंज पहुंचकर पवित्र गंगाजल लिया जाएगा। वहां से कांवर लेकर पैदल बाबा बैद्यनाथ धाम पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके उपरांत श्रद्धालु बासुकीनाथ धाम में भी जल अर्पित करेंगे और फिर अपने-अपने घरों के लिए प्रस्थान करेंगे।
इस अवसर पर गुलाब पटेल, पिंकू सिंह,अशोक सिंह, मुरली यादव, महतीम यादव, संजय पटेल, मुकेश पटेल, मोहन राम, संतोष शर्मा, बचानू यादव, नागेंद्र यादव सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त उपस्थित रहे।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़