भांवरकोल (गाजीपुर)। जनपद में अपराध एवं गोवध से जुड़े मामलों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के बसनिया मोड़ के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक महिंद्रा बोलेरो पिकअप (UP50 DT 4697) से दो गौवंश बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक कमलेश कुमार अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान बसनिया मोड़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे पर एक बोलेरो पिकअप को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो गाय बरामद हुईं।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश कुमार (36 वर्ष) पुत्र बेचन राम निवासी अलीपुर मदरा, थाना भुड़कुड़ा, जनपद गाजीपुर तथा गोलू यादव (19 वर्ष) पुत्र दुर्गविजय यादव निवासी बसारतपुर, थाना कोपागंज, जनपद मऊ के रूप में हुई है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर थाना भांवरकोल पर मु0अ0सं0 155/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 में मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कमलेश कुमार, हेड कांस्टेबल सुभाष यादव, कांस्टेबल राहुल यादव, कांस्टेबल गौरव राय एवं कांस्टेबल चालक दुर्गेश खरवार शामिल रहे।
Published:

