spot_img

Ghazipur news: दहेज हत्या के मामले में भांवरकोल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो महिला आरोपित गिरफ्तार

Published:


भांवरकोल (गाजीपुर)। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भांवरकोल पुलिस को दहेज हत्या के मामले में बड़ी सफलता मिली है। थाना पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित दो महिला आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को बीरपुर मोड़ से मुकदमा संख्या 129/2026 से संबंधित दो वांछित आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में शाइस्ता परवीन उर्फ रुही (22 वर्ष) तथा कुरैशा खातून (54 वर्ष) निवासी महेशपुर प्रथम (पखनपुरा), थाना भांवरकोल शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार दोनों के विरुद्ध थाना भांवरकोल में धारा 85, 238, 103(1) बीएनएस तथा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपितों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
भांवरकोल पुलिस का कहना है कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़