Ghazipur news छठवीं पुण्यतिथि पर याद किए गए शिक्षक नेता विनोद सिंह, जरूरतमंदों में बांटी गईं साइकिल और साड़ियां

Published:

कटरिया में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा ने किया वितरण, वृद्धाश्रम और रेलवे स्टेशन पर भी पहुंचाई गई मदद

करंडा। क्षेत्र के कटरिया(Katariya) गांव में प्रसिद्ध शिक्षक नेता एवं माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष स्व. विनोद सिंह की छठवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर उनके स्मरण में सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा नेता अभिनव सिन्हा ने जरूरतमंद महिलाओं को साड़ियां और बालिकाओं को साइकिल वितरित की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभिनव सिन्हा(Abhinav Sinha)ने कहा कि स्व. विनोद सिंह ने अपने जीवन में समाज को एकजुट रखने का महत्वपूर्ण कार्य किया। इंसान भले ही इस दुनिया से चला जाता है, लेकिन उसके विचार और समाज के लिए किए गए कार्य उसे हमेशा लोगों के दिलों में जीवित रखते हैं। उन्होंने कहा कि स्व. विनोद सिंह के बताए रास्ते पर उनके पुत्र आशुतोष सिंह आंशू निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और समर्पण उनके कार्यों में साफ दिखाई देता है। उन्हें कटरिया के हर व्यक्ति की चिंता रहती है। उन्होंने कहा कि अतिथि वह होता है, जिसके आने की कोई निश्चित तिथि न हो, लेकिन कटरिया उनके लिए अपना घर है। इस दौरान उन्होंने सभी को दीपावली और डाला छठ की शुभकामनाएं भी दीं।

स्व. विनोद सिंह के पुत्र आशुतोष सिंह आंशू और अविनाश सिंह रिशु ने बताया कि पुण्यतिथि के अवसर पर सामाजिक सेवा के तहत वृद्धाश्रम में अन्न और वस्त्र का वितरण किया गया। इसके साथ ही सिटी रेलवे स्टेशन पर रहने वाले निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों के बीच भी अन्न और कपड़े बांटे गए।
कार्यक्रम में उमेश सिंह गुड्डी, अवधेश पांडेय, रामनारायण सिंह, त्रिगुना सिंह, मनिंद्र पांडेय, राकेश पांडेय, शशिकांत गिरि, राजकुमार चौबे, सज्जन सिंह, अनिल पांडेय, रमेश पांडेय, संतोष सिंह, पप्पू सिंह, खुर्शीद अहमद, हीरा यादव, पप्पू पासवान और सुनील पासवान सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कुंवर आशुतोष सिंह आंशू ने किया।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़