Ghazipur News: एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार

Published:



रेवतीपुर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रेवतीपुर पुलिस ने सोमवार को एनबीडब्ल्यू वारंट में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक धर्मदास सिद्धार्थ ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान फौजदारी मुकदमा संख्या 1578/09 में धारा 323 और 354 भादंवि से संबंधित न्यायालय द्वारा जारी गैर जमानती वारंट में वांछित गनेश चौधरी (45) पुत्र चन्दजोत चौधरी निवासी नगदीलपुर को गांव से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ न्यायालय से एनबीडब्ल्यू जारी था।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़