बरेसर। थाना पुलिस ने गुरुवार को एक मुकदमे में वांछित आरोपी को शक्कापुर तिराहा से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ शक्कापुर तिराहा पर चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रेंगा गांव निवासी अक्षय राजभर (26) के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि अक्षय राजभर बरेसर थाने में दर्ज मुकदमा संख्या 191/26 में वांछित था। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69, 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मो. रुस्तम खां और उनके हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

