गाजीपुर। कोतवाली पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 704/2026 धारा 105 बीएनएस गैर इरादतन हत्या से संबंधित मामले में रविवार को एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता हमराह पुलिसकर्मियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुकदमे से संबंधित अभियुक्त के घर पर दबिश दी गई। पुलिस ने चीतनाथ निवासी संजय राजभर पुत्र प्रभु राजभर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसी कार्रवाई के दौरान एक बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में लिया गया।
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त और बाल अपचारी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अभिनव कुमार गुप्ता और हमराह पुलिसकर्मी शामिल रहे।

