खानपुर। दहेज की मांग को लेकर विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने के मामले में खानपुर पुलिस ने सोमवार को एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और दहेज हत्या समेत डीपी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस के मुताबिक 19 सितंबर को दहेज की मांग को लेकर 21 वर्षीय मोनिका को प्रताड़ित करने और गला दबाकर हत्या करने के आरोप में तहरीर के आधार पर थाना खानपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में बीएनएस की धारा 85, 80(2) और 3/4 डीपी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान मुकदमे में वांछित अरविंद राजभर (28) पुत्र सुरेंद्र राजभर निवासी टड़वां, थाना खानपुर को बिहारीगंज डगरा रेलवे क्रॉसिंग के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
थानाध्यक्ष रोहित कुमार मिश्रा ने बताया कि मुकदमे में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
Ghazipur News: दहेज हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार
