नंदगंज। थाना पुलिस ने चोरी की घटना से संबंधित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 22.830 किलोग्राम सरसों और 23.780 किलोग्राम गेहूं बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात गश्त और चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर कुसुम्ही खुर्द नहर तिराहे के पास से आकाश बिंद (19) निवासी कुसुम्ही खुर्द और विंध्याचल बिंद (23) निवासी कुसुम्ही खुर्द को पकड़ा गया। दोनों के पास से चोरी का अनाज बरामद हुआ।
पुलिस के मुताबिक दोनों के खिलाफ नंदगंज थाने में मुकदमा अपराध संख्या 318/2026 के तहत बीएनएस की धारा 305 और 331(3) में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव शामिल रहे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की।

