सुहवल। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सुहवल पुलिस ने सोमवार को वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय पुलिस टीम के साथ वाहन और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 102/24 की धारा 108 बीएनएस में वांछित चल रहे एजाज उर्फ एजाज अली पुत्र हसरुद्दीन, निवासी सुहवल, पावर हाउस मोहल्ला को सुहवल सिवाला से गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी उम्र करीब 22 वर्ष बताई गई है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक वीरेंद्र राय समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

