Ghazipur News: करंडा की बिजली समस्या को लेकर अधीक्षण अभियंता से मिले पूर्व जिला पंचायत सदस्य

Published:

(रिपोर्ट – गोविंद कुमार प्रजापति)

करंडा। क्षेत्र की विद्युत समस्या को लेकर शनिवार को पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरेंद्र यादव ने विद्युत वितरण खंड गाजीपुर के अधीक्षण अभियंता से मुलाकात किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत की ओर से भेजे गए पत्र के माध्यम से करंडा क्षेत्र की विद्युत समस्याओं को अधीक्षण अभियंता के समक्ष रखा गया। मुलाकात के दौरान करंडा क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़ करने और प्रस्तावित जमानिया से क्षेत्र को जोड़ने की कार्रवाई में तेजी लाने का आग्रह किया गया। कहा गया कि क्षेत्र में लंबे समय से विद्युत आपूर्ति से जुड़ी समस्याएं बनी हुई हैं, ऐसे में व्यवस्था में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाने की जरूरत है।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि अधीक्षण अभियंता ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई जल्द किए जाने का आश्वासन दिया। क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था में सुधार को लेकर आगे भी प्रयास जारी रखने की बात कही गई।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़