Ghazipur News: महिला कल्याण सम्मेलन में सुरक्षा और अधिकारों पर हुई चर्चा

Published:


गाजीपुर। महिला कल्याण एवं जन उत्थान फाउंडेशन के बैनर तले शुक्रवार को ‘महिला कल्याण व जागरूकता सम्मेलन-2026’ का आयोजन किया गया। सम्मेलन में महिलाओं को अधिकारों, स्वरोजगार, कानूनी सुरक्षा और समाज में उनकी भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा, जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सरिता अग्रवाल ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने अतिथियों का अंगवस्त्र, स्मृति चिह्न और पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और त्वरित न्याय के लिए पुलिस सदैव तत्पर है। उन्होंने महिलाओं और बालिकाओं से किसी भी समस्या को लेकर निडर होकर अपनी बात रखने तथा आपात स्थिति में तत्काल पुलिस की मदद लेने की अपील की।
सम्मेलन में समाज, शिक्षा, सामाजिक सेवा और प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़