spot_img

Chandauli Bombblast Case : विकास सिंह की प्रेस वार्ता :जितने जवाब नहीं दिए, उससे कहीं ज्यादा सवाल!

Published:

spot_img

Chandauli News: मोहरगंज में हुए ब्लास्ट केस में विकास सिंह की प्रेस वार्ता ने जितने जवाब नहीं दिए, उससे कहीं ज्यादा सवाल खड़े कर दिए हैं।
अब ये मामला सिर्फ एक बम विस्फोट का नहीं रहा—
ये बन गया है सच्चाई बनाम सिस्टम की लड़ाई।
मोहरगंज बम विस्फोट मामले में जमानत पर छूटे आरोपी विकास सिंह के एक बयान ने पूरे इलाके में बहस की आग लगा दी है। प्रेस के सामने आकर खुद को “फर्जी तरीके से फंसाया गया” बताने वाले विकास सिंह के दावों ने अब सिस्टम, पुलिस और पुराने मामलों—तीनों को कटघरे में खड़ा कर दिया है।
गांव से लेकर सोशल मीडिया तक एक ही चर्चा—
“क्या सच में सिर्फ एक केस फर्जी है, या पूरा रिकॉर्ड ही सवालों में है?”

मगर इस कहानी बड़ा ट्विस्ट ये है कि खुद को बेगुनाह बताने वाले विकास सिंह पर 2017 से 2025 के बीच करीब 8 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर एक्ट जैसे गंभीर मामले भी शामिल हैं।
मोहर गंज ब्लास्ट केस में विकास सिंह ने तत्कालीन बलुआ थाना प्रभारी अतुल कुमार प्रजापति पर सीधे आरोप लगाए हैं। वही वर्तमान पुलिस इंस्पेक्टर को मददगार बताया कि वह चीजों को अच्छे समझ रहे लेकिन हैरानी की बात ये है कि इससे पहले दर्ज मामलों में उन्होंने कभी पुलिस पर इस तरह सवाल नहीं उठाए।

अब सवाल ये उठ रहा है कि—
अगर बाकी सभी मुकदमे सही थे,
तो सिर्फ बम विस्फोट वाला केस ही फर्जी कैसे हो गया?
और अगर ये केस फर्जी है,
तो क्या बाकी मामलों की भी दोबारा जांच नहीं होनी चाहिए?

यहीं से शक गहराता है—
क्या ये बयान एक सोची-समझी रणनीति है, या सच में सिस्टम की कोई बड़ी चूक
अब इस केस में
दो नहीं… कई परतें हैं—
क्या विकास सिंह सच बोल रहा है?
या ये एक सोची-समझी चाल है?
क्या पुलिस की जांच में चूक हुई? या आरोपी खुद कहानी लिख रहा है?

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़