Ghazipur News: पीसीएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने किया बीकापुर स्कूल का शैक्षिक भ्रमण

Published:



गाजीपुर। डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंधन अकादमी, लखनऊ द्वारा आयोजित व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत पीसीएस प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज उच्च प्राथमिक विद्यालय बीकापुर, सदर का शैक्षणिक भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान प्रशिक्षु अधिकारियों ने विद्यालय में स्थापित एस्ट्रो लैब, स्मार्ट क्लास, पुस्तकालय, स्पोर्ट्स सामग्री, इको क्लब और मीना मंच का गहन जायजा लिया। डिजिटल शिक्षा और वैज्ञानिक रूचि परखी:अधिकारियों ने एस्ट्रो लैब एवं स्मार्ट क्लास का अवलोकन कर डिजिटल माध्यमों से दी जा रही शिक्षा का मूल्यांकन किया। उन्होंने बच्चों से संवाद कर उनकी वैज्ञानिक एवं खगोलीय विषयों के प्रति रुचि और विषयगत समझ को परखा।पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों और छात्रों द्वारा उनके उपयोग की जानकारी ली गई। साथ ही स्पोर्ट्स सामग्री और खेल गतिविधियों का भी निरीक्षण किया गया।इको क्लब की नोडल शिक्षिका माधुरी यादव से पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और जागरूकता से जुड़े प्रयासों के बारे में जानकारी ली गई। वहीं मीना मंच के माध्यम से छात्राओं में जागरूकता और व्यक्तित्व विकास के लिए संचालित गतिविधियों को भी देखा गया। प्रधानाध्यापक ने दी व्यवस्थाओं की जानकारी: प्रधानाध्यापक अजय कुमार ने प्रशिक्षु अधिकारियों को विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, पठन-पाठन, छात्र उपस्थिति, पुस्तकालय और अन्य सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया।अधिकारियों ने कक्षाओं में शिक्षण व्यवस्था, मिड-डे मील / पीएम पोषण की गुणवत्ता, स्वच्छता, भोजन वितरण, छात्रवृत्ति और शासन की कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का भी जायजा लिया।इसके अलावा ग्राम स्तर पर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर बच्चों के पोषण और प्रारंभिक शिक्षा की व्यवस्थाओं को देखा गया।इस दौरान सदर ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी मिन्हाज आलम भी उपस्थित रहे।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़