Ghazipur News: बुलेट की टक्कर से बाइक सवार घायल

Published:

(रिपोर्ट – गोविंद कुमार प्रजापति)


गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के जमानिया-धरम्मरपुर मार्ग पर रविवार शाम तेज रफ्तार बुलेट बाइक की टक्कर से एक बाइक सवार घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई।
जानकारी के मुताबिक करकटपुर निवासी रविंद्र राम (45) पुत्र हरिहर राम रविवार को जमानिया की ओर से बाइक से घर लौट रहे थे। वह धरम्मरपुर मार्ग पर पहुंचे ही थे कि सामने से आई बुलेट बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिर पड़े और घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बुलेट सवार वहां से चला गया।
ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ घायल को अस्पताल पहुंचाया। हादसे में रविंद्र राम को चोटें आई हैं।
इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार पाठक ने बताया कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़