रिपोर्ट – गोविंद कुमार प्रजापति
करंडा। सेवा सेतु अभियान ‘सरकार आपके द्वार’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को ब्लॉक परिसर में विभिन्न विभागों के शिविर लगाए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय खंड कार्यवाह शिवकुमार सिंह ने फीता काटकर किया।
इस दौरान क्षेत्रीय खंड कार्यवाह शिवकुमार सिंह ने बताया कि सात दिवसीय शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन एक ही छत के नीचे किए जाएंगे। ‘ऑन स्पॉट प्रोसेसिंग’ के तहत तत्काल सहायता उपलब्ध कराने के साथ ही दस्तावेजों का सत्यापन भी किया जाएगा। शिविर में स्वास्थ्य विभाग, आपूर्ति विभाग, बाल विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, निर्वाचन विभाग, लघु सिंचाई विभाग और पुलिस सुरक्षा विभाग से संबंधित सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। इस मौके पर सदर एसडीएम न्यायिक एवं प्रभारी खंड विकास अधिकारी रणविजय सिंह, एडीओ पंचायत अशोक कुमार यादव, एडीओ आईएसबी त्रिवेणी उपाध्याय, सचिव मनोज यादव, हरिकेश यादव आदि मौजूद रहे।

