Ghazipur news: गाजीपुर  के कलेक्टऱ घाट पर धूमधाम से मनाया गया देव दिपावली

On: Saturday, November 16, 2024 1:29 PM
---Advertisement---

रिपोर्ट इंद्रसेन


गाजीपुर। देव दीपावली का पर्व परंपरागत ढंग से धूमधाम के साथ मनाया गया। गाजीपुर के कलेक्टर घाट पर गंगा उत्थान समिति के द्वारा रंगोली प्रतियोगिता रखीं गयी थी। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गाजीपुर के मेडिकल कॉलेज का असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर स्वतंत्र देव सिंह और मां कवलपति हॉस्पिटल की एमडी डॉ बीती सिंह रहे।


इस दौरान मुख्य अतिथि डॉ स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि हमारी भारतीय परंपरा प्राचीन काल से चली आ रही है। मान्यता यह है कि आज के दिन देवगांव धरती पर एक साथ आकर भगवान शिव की भक्ति करते हैं। इस उपलक्ष में हम सब लोग देव दीपावली का पर्व मनाते हैं। इस अवसर पर बच्चों द्वारा रंगोली के माध्यम से जो कलाकृति उकेरी गई है वह बहुत ही सराहनीय है। मुख्य अतिथि द्वारा बच्चों को पुरस्कृत कर उनका हौसला अफजाई किया गया। इस दौरान भारी संख्या में लोग घाट पर मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment


Home

Shorts

Web Stories

WhatsApp