जंगीपुर। थाना पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज मामले के वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी था।
थानाध्यक्ष जंगीपुर हमराहियों के साथ कस्बे में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने वार्ड नंबर एक गजनफर नगर निवासी विक्रम चौधरी (32) पुत्र रामकृत राम को गिरफ्तार किया। वह थाना जंगीपुर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 233/25 से संबंधित वारंटी बताया गया है।
पुलिस के अनुसार मुकदमे में बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) तथा एससी-एसटी एक्ट की धारा 3(1)आर, 3(1)एस और 3(2)वीए के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

