गाजीपुर। बरेसर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में दर्ज मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, थाना बरेसर में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 147/2026 में धारा 87, 137(2), 64(2)(एम) बीएनएस तथा 5एल/6 पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इसी मामले में वांछित श्रवण कुमार राजभर (22) पुत्र सुरेश राजभर निवासी हुस्सेपुर, थाना मुहम्मदाबाद को उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ इसी मुकदमे का आपराधिक इतिहास दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय समेत थाना बरेसर के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

