Ghazipur News: रेलवे स्टेशन पर मिली लापता बच्ची, पुलिस ने परिजन को सौंपा

Published:


जमानिया। मिशन शक्ति अभियान के तहत जमानिया कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अस्पताल से लापता हुई बच्ची को रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर परिजन को सौंप दिया। बच्ची के मिलने पर परिजनों ने पुलिस की सराहना की।

पुलिस के अनुसार, बिहार के कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र निवासी अजय चौहान अपनी बेटी को उपचार के लिए बरुईन मोड़ स्थित अस्पताल लेकर आए थे। अस्पताल में खेलते समय बच्ची अचानक कहीं चली गई। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला तो परिजन ने जमानिया थाने में सूचना दी।

सूचना मिलते ही मिशन शक्ति टीम और रेलवे स्टेशन चौकी पुलिस ने संभावित स्थानों पर तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने खोजबीन करते हुए बच्ची को जमानिया रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर बच्ची को उसके पिता अजय चौहान को सुपुर्द कर दिया गया।

बच्ची को सकुशल पाकर पिता ने पुलिस टीम की सराहना की। बच्ची को बरामद करने वाली टीम में रेलवे स्टेशन चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अश्वनी प्रताप सिंह और महिला आरक्षी पूजा शामिल रहीं।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़