गाजीपुर। मुहम्मदाबाद कोतवाली पुलिस ने नाबालिग से संबंधित मामले में वांछित आरोपी इन्द्रजीत चौहान को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी बलिया जिले के नगरा थाना क्षेत्र के नगरा पूरब मुहल्ला निवासी है। उसके खिलाफ मुहम्मदाबाद थाने में बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(1) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5/6 के तहत मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अरविन्द कुमार समेत पुलिस टीम शामिल रही।

