Ghazipur News: 36 घंटे बाद मंगई नदी में मिला युवक का शव

Published:


बिरनो। मंगई नदी में बुधवार शाम छलांग लगाने वाले युवक का शव शुक्रवार सुबह करीब 36 घंटे बाद बरामद हो गया। एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की लगातार तलाश के बाद घटनास्थल से करीब एक किलोमीटर दूर विशंभरपुर के पास नदी किनारे शव मिला। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो कोहराम मच गया।
खरगपुर गांव निवासी राहुल राजभर (39) पुत्र दरस राजभर ने बुधवार शाम नियाव मंगई नदी पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। बाद में एसडीआरएफ की टीम को भी तलाश अभियान में लगाया गया।
पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने नदी में काफी दूर तक तलाश की। करीब 36 घंटे बाद शुक्रवार सुबह विशंभरपुर के पास नदी किनारे युवक का शव दिखाई दिया। शव बरामद होने की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष पन्नेलाल यादव ने बताया कि एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक के पिता की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़