गहमर(गाजीपुर): पेट्रोल पंप के कर्मचारी के साथ मारपीट पुलिस ने पंप के संचालक की तहरीर पर एफआईआर दर्जकर घायल कर्मचारी को मेडिकल के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा भेज कर आवश्यक कार्रवाई में जूट गई।
आशीष कुमार सिंह पुत्र भीष्मदेव सिंह पट्टी मधुकराय गहमर का इण्डियन आयल पेट्रोल पम्प गहमर नई बस्ती के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 124 सी पर स्थित है। मृत्युंजय सिंह (छोटू) पुत्र स्व० अवधेश सिंह निवासी गहमर पट्टी बाबूराय पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में तेल डलवाने के लिए आया था। तभी पुरानी विवाद को लेकर पंप के कर्मचारी सुजीत सिंह पुत्र स्व० धनंजय सिंह गहमर पट्टी घोपालराय गहमर को जान-माल की धमकी देते हुए गाली-गलौज करने लगा ऐसा करने से मना करने पर लात-घूंसे से मारने-पीटने लगा। पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया तब जाकर कर्मचारी की जान बची। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि पेट्रोल पंप संचालक की तहरीर पर मुकदमा दर्जकर विवेचना किया जा रहा है।
![मारपीट-11.jpg](https://vckhabar.in/wp-content/uploads/2024/05/मारपीट-11-696x409.jpg)
- Advertisement -
- Advertisement -