spot_img
24.6 C
New York
spot_img

Ghazipur news: चार राशि गाय व दो राशि बछिया के साथ पांच पशु तस्कर चढ़े गहमर पुलिस के हत्थे

WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

Published:

spot_img
- Advertisement -





सेवराई।गोवंश तस्करी के अनैतिक व्यापार में लिप्त तस्करों के खिलाफ मुहिम में पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के दिशा निर्देश पर एक्शन मोड में आई गहमर पुलिस ने गोवध के लिए ले जा रहे चार राशि गाय व दो राशि बछिया के साथ पांच अभियुक्तों को पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया।

मिली जानकारी के अनुसार वृहस्पतिवार को  गहमर कोतवाली के देवल  चौकी प्रभारी शिवपूजन बिंद मय हमराहियों के साथ देवल तिराहे पर लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संदिग्ध लोगों और वाहनों की चेकिंग अभियान चला रहे थे।तभी सेवराई की तरफ से नहर मार्ग पर एक पिकअप वाहन तेजी से आते हुए दिखाई दिया।पास आने पर रुकने का इशारा किया गया तो वह तेजी से गाड़ी को बढ़ा कर वाहन चालक वाहन को छोड़कर भागने लगा तभी हमराही गण द्वारा वाहन चालक को दौड़ाकर पकड़ लिया गया।चौकी इंचार्ज देवल ने हमराहियो के साथ वाहन की तलाशी ली तो दो व्यक्ति आगे की सीट पर बैठे मिले तथा जब वाहन को पीछे से देखा तो प्लास्टिक की पन्नी से ढका हुआ था।पन्नी हटाने पर वाहन के अंदर दो व्यक्ति खड़े मिले तथा चार राशि गाय व दो राशि बछिया ठूसी हुई बरामद हुआ। पुलिस की पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने अपना नाम प्रमोद साव पुत्र कारू साव निवासी काली सराय पहाड़ी सराय जयनगर थाना लखी सराय जिला लखी सराय बिहार, दूसरे अभियुक्त ने दीपक साव पुत्र स्व0 नंद किशोर साव निवासी अली नगर थाना सुरजगढ़ा जिला लखी सराय बिहार बताया तथा तीसरे ने मुकेश साव पुत्र जागो साव निवासी वलीपुर थाना पिपरिया जिला लखीसराय बिहार एवं चौथे ने अपना नाम राजकुमार पुत्र विनोद साव निवासी जयनगर व्याली पहाड़ी थाना लखीसराय जिला लखीसराय बिहार ताथा पांचवें ने अपना नाम मुकेश कुमार पुत्र गोकरण लाल निवासी मजहरी थाना मझोली देहात जनपद सीतापुर उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस की कड़ी पूछताछ में पकड़े गए अभियुक्तों ने स्वीकार करते हुए बताया कि हम लोग उत्तर प्रदेश से कम दामों में गोवंशो को खरीद कर गोवध के लिए बिहार के रास्ते बंगाल में ऊंचे दामों पर बेचने का कार्य करते है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक गहमर अशोक मिश्रा ने बताया कि पांच पशु तस्करों को गिरफ्तार करते हुए चार राशि गाय व  दी राशि बछिया के साथ पिकअप वाहन बरामद किया गया है। पांचों अभियुक्तों के विरुद्ध मु0 अ0 स0 85/2024 207 mv एक्ट तथा  गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8/5बी तथा 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 शिवपूजन बिंद
हे0 का0 सुभाष कुमार , का0 शिव कुमार पाल,का0 मनोज कुमार ,का0 अंकित कुशवाहा शामिल रहे।

- Advertisement -
WHATSAPP CHANNEL JOIN BUTTON VC KHABAR

सम्बंधित ख़बरें

Ghazipur news: दिलदारनगर में हुए जच्चा बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में शायका हॉस्पिटल का किया निरीक्षण

सेवराई। तहसील क्षेत्र के दिलदारनगर में हुए जच्चा बच्चा की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमा हरकत में आ गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भदौरा...

ताज़ा ख़बरें

राष्ट्रिय