top newsउत्तरप्रदेशक्राइमगहमर हत्याकांडगाजीपुरगाजीपुर न्यूज़बेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग

Ghazipur news: गहमर ट्रिपल मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, ₹50-50 हजार के इनामी दो बदमाश मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार

गाजीपुर। गहमर ट्रिपल मर्डर केस में बड़ी कार्रवाई, ₹50-50 हजार के इनामी दो बदमाश मुठभेड़ में घायल होकर गिरफ्तार
गाजीपुर। थाना गहमर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत ट्रिपल मर्डर कांड में वांछित दो इनामी अभियुक्तों को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों पर ₹50-50 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने उनके कब्जे से अवैध असलहा व कारतूस भी बरामद किए हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 01 जनवरी 2026 की रात प्रभारी निरीक्षक थाना गहमर प्रमोद कुमार सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गहमर ट्रिपल मर्डर में वांछित अभियुक्त ग्राम भटपुरवा स्थित बगीचे में छिपे हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की।
पुलिस को देखते ही बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में संतुलित जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक अभियुक्त के दाहिने पैर में और दूसरे के दोनों पैरों में गोली लगी। मुठभेड़ के बाद दोनों बदमाशों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए तत्काल सीएचसी भदौरा, गाजीपुर भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस मुठभेड़ व बरामदगी के संबंध में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
घायल/गिरफ्तार अभियुक्त
अमन सिंह पुत्र अरविंद सिंह, निवासी ग्राम गहमर पट्टी खेलूराय, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 19 वर्ष — दोनों पैरों में गोली लगने से घायल।
अरविंद सिंह पुत्र अंजनी सिंह, निवासी ग्राम गहमर पट्टी खेलूराय, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर, उम्र लगभग 22 वर्ष — दाहिने पैर में गोली लगने से घायल।
बरामदगी
दो अदद अवैध तमंचा (.315 बोर)
दो अदद खोखा कारतूस (.315 बोर)
दो अदद जिंदा कारतूस (.315 बोर)
मुठभेड़/गिरफ्तारी टीम
प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह, थाना गहमर मय पुलिस टीम
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश गया है और ट्रिपल मर्डर मामले के खुलासे में बड़ी सफलता मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button