top newsउत्तरप्रदेशगाजीपुरगाजीपुर न्यूज़गाजीपुर समाचारबेकिंग न्यूज़ब्रेकिंग

Ghazipur news: जिला कारागार का औचक निरीक्षण, डीएम–एसपी ने मेस व बैरकों की सघन तलाशी ली


गाजीपुर। जनपद के जिला कारागार में शनिवार को जिलाधिकारी  एवं पुलिस अधीक्षक  द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर की मेस, बैरकों सहित अन्य संवेदनशील स्थानों की सघन तलाशी ली और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया।
निरीक्षण के समय सुरक्षा, साफ-सफाई, भोजन व्यवस्था और बंदियों से जुड़ी सुविधाओं की जांच की गई। अधिकारियों ने संबंधित जेल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और सभी व्यवस्थाएं नियमों के अनुरूप दुरुस्त रखी जाएं।
अचानक हुए इस निरीक्षण से जेल प्रशासन में हलचल रही। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे, ताकि जेल में कानून-व्यवस्था और अनुशासन बना रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button