Ghazipur news: भांवरकोल तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से दुकानदार गंभीर घायल, चालक हिरासत में




भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना क्षेत्र के कबीरपुर कलां निवासी देवेंद्र चौरसिया(42) पुत्र रामजन्म चौरसिया उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए, जब उन्हें एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने BR06G G0589 रात्रि नौ बजे टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि देवेंद्र चौरसिया अपनी दुकान बंद कर घर जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे 31गाजीपुर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में देवेंद्र चौरसिया को गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें मुहम्मदाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल गाजीपुर के लिए रेफर कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर सहित चालक को कब्जे में ले लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।















