top newsगाजीपुरगाजीपुर न्यूज़गाजीपुर समाचारबेकिंग न्यूज़ब्रेकिंगभांवरकोलसड़क दुघर्टना

Ghazipur news: भांवरकोल तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आई छात्रा, सड़क हादसे में मौत

गाजीपुर। भांवरकोल‌ थाना क्षेत्र के लोहारपुर गांव निवासी पवन कुमार राय की 18 वर्षीय पुत्री अनामिका राय की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। अनामिका स्नातक प्रथम सेमेस्टर की छात्रा थी और क्षेत्र के एक निजी महाविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार अनामिका कॉलेज से साइकिल द्वारा अपने घर लौट रही थी। जैसे ही वह सलारपुर चड्डी के पास पहुंची, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई।
स्थानीय लोगों की मदद से परिजनों ने उसे तत्काल उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर वाराणसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button