spot_img

Ghazipur news: भांवरकोल मच्छटी चौकी पर अबीर-गुलाल के साथ मनाया गया होली का पर्व

Published:

spot_img

मच्छटी चौकी पर धूमधाम से मनाई गई होली
भांवरकोल (गाजीपुर)। थाना भांवरकोल क्षेत्र की मच्छटी पुलिस चौकी पर होली का पर्व धूमधाम और आपसी भाईचारे के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और पर्व की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान चौकी प्रभारी श्याम सिंह ने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा कि त्योहार आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश देते हैं। ऐसे अवसर समाज को एकजुट करने का काम करते हैं।
इस मौके पर कांस्टेबल प्रदीप, शिवपाल, हरीश रावत, अवधेश, हेड कांस्टेबल विकास मालवीय, युवा ग्रामीण अनुज पांडेय, शिवम बाबा, अभिषेक राय, डायरेक्टर आशुतोष उपाध्याय, रंजन पांडेय, पत्रकार राजीव पांडेय, राहुल पटेल, वकील रंजीत कुमार आजाद, अनिल यादव सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और सौहार्दपूर्ण माहौल में त्योहार मनाया।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़