
गाजीपुर में गहमर कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह को विवेचना के मामलों के समयबद्ध और निष्पक्ष निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा द्वारा सोमवार देर शाम पुलिस लाइन सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रशस्ति पत्र देकर प्रदान किया गया।
थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह ने अपने थाना क्षेत्र में दर्ज मामलों की विवेचना को गंभीरता से लेते हुए उनका समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से निस्तारण किया। उनके सराहनीय कार्यों और बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए एसपी डॉ. ईरज राजा ने उन्हें सम्मानित किया।
कार्यक्रम में विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की मेहनत और ईमानदारी से की गई विवेचना न्याय प्रक्रिया को मजबूत बनाती है। अच्छे कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और वे आगे भी बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित होते हैं।
सम्मान प्राप्त करने में थानाध्यक्ष करड़ा, जंगीपुर, दिलदारनगर, जमानियां, सुहवल आदि थानाध्यक्ष को सम्मानित प्रशस्ति पत्र दिया गया


