spot_img

Ghazipur news: उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से मिले समाजसेवी रवि प्रकाश पांडेय, जिले की स्वास्थ्य सेवाओं पर की अहम चर्चा

Published:

spot_img


गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र के निवासी रवि प्रकाश पांडेय ने इस मुलाकात के दौरान जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की वर्तमान स्थिति, प्रमुख समस्याओं और सुधार की संभावनाओं पर विस्तार से बात रखी। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा व्यवस्था, संसाधनों की उपलब्धता और आमजन को सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने की बात कही।
गौरतलब है कि रवि प्रकाश पांडेय एक युवा व्यवसायी होने के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। वर्तमान में वे ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के रूप में कार्य कर रहे हैं, जबकि उनकी माता पूर्व ग्राम प्रधान रह चुकी हैं।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़