
भांवरकोल थाना क्षेत्र के भदौरा गांव निवासी रिंकू राजभर, पत्नी पिंटू राजभर, कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। आर्थिक तंगी और इलाज की चिंता के बीच जब इस मामले की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता विवेक सिंह कुशवाहा और सुभासपा ब्लॉक अध्यक्ष शिवरतन राजभर को हुई, तो उन्होंने तुरंत पहल की।
विवेक सिंह कुशवाहा ने बताया कि करीब 10 दिन पहले यह मामला उनके संज्ञान में आया था। इसके बाद उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। तत्पश्चात उन्होंने अपने सहयोगी शिवरतन राजभर से संपर्क किया, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए अगले ही दिन कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मुलाकात कराई।
सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार कर मंत्री को सौंपे गए, जिसके बाद तत्काल मदद का आश्वासन मिला। अब प्रयास सफल होने पर पीड़ित परिवार को बड़ी राहत मिली है। यह पहल क्षेत्र में सामाजिक सहयोग और जनप्रतिनिधियों की सक्रियता का एक सकारात्मक उदाहरण बनकर सामने आई है।



