spot_img

Ghazipur news: श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक में तहसील इकाई का गठन, ब्रह्मानंद पाण्डेय बने अध्यक्ष

Published:

spot_img


गाजीपुर। करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के लठ्ठूडीह में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मुहम्मदाबाद तहसील इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से तहसील स्तरीय पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया।
जिला अध्यक्ष पद्माकर पाण्डेय के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्मानंद पाण्डेय को सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही ओम प्रकाश पाण्डेय को महामंत्री, बृज नारायण पाठक को उपाध्यक्ष तथा आशुतोष राय को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष ब्रह्मानंद पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही पत्रकारों के मान-सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय संगठन द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन किया जाएगा।
बैठक में रामचंद्र सिंह, संजय पाण्डेय, यशवंत सिंह, जयशंकर राय, शिवम पांडेय सहित संगठन के लोग उपस्थित रहे। बैठक का माहौल उत्साहपूर्ण रहा और सभी सदस्यों ने संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

हेडिंग

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़