spot_img

Ghazipur news: भांवरकोल संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Published:

spot_img


ब्यूरो रिपोर्ट; सुनील सिंह

भांवरकोल (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के महेशपुर प्रथम गांव में शुक्रवार 1:30 बजे के करीब 32 वर्षीय एक विवाहिता के संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से सनसनी फैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महेशपुर प्रथम निवासी शब्बा परवीन पत्नी मकसूद उर्फ बाबर खां ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजन इलाज के लिए तत्काल उसे सीएचसी मोहम्मदाबाद ले गए जहां पर डॉ वीरेंद्र यादव ने मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों की सूचना पर शाम 5 बजे के करीब 112 पीआरबी पुलिस पहुंची उसके बाद चौकी प्रभारी श्याम सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे वहीं प्रभारी थानाध्यक्ष मोरध्वज दुबे मौके पर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।इस बात की जानकारी मायका पक्ष के लोगों को होते ही कोहराम मच। विवाहिता शब्बा परवीन के पिता अबुल कैश खान निवासी पलियां चुटहां पोस्ट दिलदारनगर ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग शब्बा उर्फ सब्बू को निकाह के बाद से ही अक्सर प्रताड़ित करते थे। उन्होंने ससुराल पक्ष पर विवाहिता शब्बा परवीन के साथ मारपीट और आत्महत्या के लिए उकसाया जाने का आरोप लगाया। विदित हो कि चुटहां दिलदारनगर निवासी शब्बा परवीन का निकाह करीब 8 वर्ष पहले महेशपुर प्रथम निवासी मकसूद उर्फ बाबर खां के साथ धार्मिक रीति-रिवाज से हुआ था। विवाहिता शब्बा परवीन के दो पुत्र एक 6 वर्षीय आदिल और 3 वर्षीय आतिफ है। घटना के बाद दोनों पुत्रों का रो-रो कर बुरा हाल है। मृतका शब्बा परवीन की मां अकबरी बेगम का रो रो कर बुरा हाल हो गया है। इस घटना के बाद पहुंचे मायका पक्ष ने पांच लोगों के विरुद्ध नाजजद तहरीर देने की बात कही है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष मोरध्वज दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर मर्चरी हाउस भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के अनुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़