spot_img

Ghazipur news: गहमर में महिलाओं से अश्लील हरकत करने वाला युवक गिरफ्तार

Published:


गहमर (गाजीपुर)। गहमर थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर महिलाओं के साथ अशोभनीय एवं अश्लील हरकत करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 296 के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को उपनिरीक्षक रामगोपाल पटेल अपनी टीम के साथ गहमर स्थित यूनियन बैंक के पास चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक सार्वजनिक स्थान पर आने-जाने वाली महिलाओं को देखकर अश्लील हरकत करते हुए मिला, जिससे लोक शिष्टता भंग होने की स्थिति उत्पन्न हो रही थी।
पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी पहचान विकास राम (33 वर्ष) पुत्र विश्वनाथ राम, निवासी ग्राम आईठी गोंइठीं, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर के रूप में हुई।
इस मामले में थाना गहमर पर मु.अ.सं. 147/2026 के तहत धारा 296 बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़