..गहमर पुलिस की चेकिंग के दौरान रेलवे स्टेशन के पास हुई कार्रवाई, आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज…
सेवराई (गाजीपुर)। जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत गहमर पुलिस ने शनिवार को एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 25 पाउच अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी जमानियां के पर्यवेक्षण में चौकी प्रभारी सेवराई उपनिरीक्षक शिवप्रसाद पाण्डेय अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान रेलवे स्टेशन से पहले शिव मंदिर के समीप संतरामगंज बाजार में एक संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8 पीएम ब्रांड की 180-180 एमएल की कुल 25 पाउच अंग्रेजी शराब बरामद हुई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम प्पू कुमार यादव पुत्र विष्णु यादव निवासी बक्सी मैदान, बेगमपुर, थाना चौक, जनपद पटना (बिहार) बताया। बरामदगी के आधार पर थाना गहमर में मुकदमा संख्या 157/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
प्रभारी निरीक्षक गहमर नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। किसी भी प्रकार की अवैध शराब की तस्करी या बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे कारोबार में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील है कि अवैध शराब से संबंधित किसी भी सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी दें।
Published:

