गहमर (गाजीपुर)। गहमर कोतवाली पुलिस की लगातार सख्त कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों और अवैध शराब तस्करों में खलबली मची हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब से प्रभारी निरीक्षक नन्द कुमार तिवारी ने गहमर कोतवाली का कार्यभार संभाला है, तब से अपराध नियंत्रण को लेकर लगातार प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस द्वारा नियमित वाहन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी, हिस्ट्रीशीटरों पर पैनी नजर तथा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। हाल के दिनों में कई मामलों में पुलिस की त्वरित कार्रवाई से अपराधियों के हौसले पस्त हुए हैं।
क्षेत्र के लोगों का कहना है कि पुलिस की सक्रिय कार्यशैली से आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है, जबकि असामाजिक तत्वों में पुलिस का भय साफ दिखाई दे रहा है। लोगों ने उम्मीद जताई है कि यदि इसी तरह अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहा तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।
पुलिस का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
Published:

