

मुहम्मदाबाद में निकली तिरंगा यात्रा, हर घर तिरंगा लगाने की अपील
मुहम्मदाबाद। ‘हर घर तिरंगा, हर दिल में वतन’ अभियान के तहत मंगलवार को मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा निकाली गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर मुहम्मदाबाद नगर मंडल और नोनहरा मंडल में आयोजित यात्रा में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने हाथों में तिरंगा लेकर लोगों से अपने घरों और प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की। देशभक्ति के नारों के बीच कार्यकर्ताओं ने लोगों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।
भाजपा नेता पीयूष राय ने कहा कि तिरंगा देश की आन-बान-शान और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र के प्रति गौरव और जिम्मेदारी की भावना से जोड़ना है।
तिरंगा यात्रा में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, जिला उपाध्यक्ष शशांक शेखर समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

