spot_img

Ghazipur news: भांवरकोल चांदपुर में जन चौपाल लगाकर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना ने सुनीं जनसमस्याएं

Published:


भांवरकोल। विकास खंड भांवरकोल के चांदपुर में जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि आनंद राय मुन्ना ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से आवश्यक कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया।
जन चौपाल का आयोजन मिथिलेश राय (सोनू) एवं अभिषेक राय (ऋतिक) के दरवाजे पर किया गया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर सड़क, बिजली, पानी, राजस्व सहित विभिन्न जनसमस्याओं से ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को अवगत कराया। आनंद राय मुन्ना ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान कराना प्राथमिकता है।


उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया। जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों में अपनी समस्याएं सीधे जनप्रतिनिधि के सामने रखने को लेकर उत्साह देखने को मिला।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़