भांवरकोल। थाना भांवरकोल क्षेत्र के एक गांव से किशोरी के घर से लापता होने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने एक युवक पर बहला-फुसलाकर उसे अपने साथ ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, किशोरी 14 अगस्त की सुबह करीब 5:30 बजे घर से निकली थी। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। परिजनों को जानकारी मिली कि एक गांव का निवासी युवक कथित रूप से किशोरी को अपने साथ ले गया है।
परिजनों के मुताबिक, किशोरी घर से जाते समय सोने के पांच आभूषण और करीब 30 हजार रुपये भी ले गई है। मामले में किशोरी के पिता ने थानाध्यक्ष भांवरकोल से खोजबीन कर उचित कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।












