spot_img

Ghazipur news: भांवरकोल ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स पूरे कराने को लेकर बैठक, विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर

Published:



भांवरकोल। विकासखंड भांवरकोल के सभागार में शुक्रवार को विद्यालयों में ऑपरेशन कायाकल्प अभियान को गति देने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में खंड विकास अधिकारी (बीडीओ), खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ), विकासखंड के समस्त प्रधानाध्यापक एवं ग्राम पंचायत सचिव मौजूद रहे।

बैठक में ऑपरेशन कायाकल्प के 19 पैरामीटर्स को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई। विद्यालयों में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं की स्थिति की जानकारी लेते हुए सभी निर्धारित मानकों को शत-प्रतिशत पूर्ण कराने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने विद्यालयवार स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालयों में स्वच्छता, सुरक्षा, पेयजल, शौचालय समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराकर बच्चों के लिए बेहतर, सुरक्षित एवं आकर्षक शैक्षिक वातावरण तैयार करने पर विशेष बल दिया।

बीडीओ और बीईओ ने प्रधानाध्यापकों एवं ग्राम पंचायत सचिवों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कायाकल्प अभियान को प्रभावी ढंग से पूरा कराने का आह्वान किया। बैठक में 19 पैरामीटर्स को शत-प्रतिशत पूरा कराने के लिए अभियान में तेजी लाने का संकल्प लिया गया।

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़