Ghazipur news: मुहम्मदाबाद 13 वर्षीय निराश्रित बिटिया की हालत गंभीर, शरीर में मिला महज 2.5 ग्राम खून; ग्राम प्रधान ने कराया मेडिकल कॉलेज में भर्ती

Published:



मुहम्मदाबाद (गाजीपुर)। ग्राम सभा की एक बेहद निर्धन और निराश्रित परिवार की 13 वर्षीय बिटिया की तबीयत कई दिनों से खराब थी। उसकी मां ने ग्राम प्रधान को जानकारी देते हुए बताया कि लगातार दवा कराने के बावजूद बेटी की हालत में सुधार नहीं हो रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्राम प्रधान अहिरौली के प्रशासक मनीष जायसवाल ने तत्काल बच्ची की जांच कराई। जांच में उसके शरीर में महज 2.5 ग्राम हीमोग्लोबिन पाया गया। इतनी कम मात्रा में खून होने की जानकारी मिलते ही उन्होंने बिना देर किए बच्ची को गाजीपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया।

बच्ची के इलाज के लिए मनीष जायसवाल ने स्वयं रक्तदान किया और अन्य रक्त की भी व्यवस्था कराई। उपचार के बाद अब बच्ची की तबीयत में सुधार बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा रही तो बिटिया जल्द स्वस्थ होकर अपने परिवार के बीच वापस लौटेगी।

बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उन्होंने भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की।

मनीष जायसवाल ने कहा— “जरूरतमंद और असहाय परिवार की मदद करना हम सभी का कर्तव्य है। नर सेवा ही नारायण सेवा है।”

नर सेवा, नारायण सेवा। 🙏🙏🙏
मनीष जायसवाल
प्रशासक, ग्राम प्रधान अहिरौली, मुहम्मदाबाद, गाजीपुर

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़