करंडा। क्षेत्र के विशुनपुर उपरवार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी हरिकेश यादव ने अपनी और बेटी दीपांशी के जन्मदिन पर बच्चों को कॉपी, कलम और मिठाई वितरित की। इस दौरान बच्चों के बीच जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं। सेक्टर प्रभारी हरिकेश यादव ने बताया कि उनकी बेटी का जन्म भी उनके जन्मदिन के दिन ही हुआ था। इसी कारण वह प्रत्येक वर्ष अपने जन्मदिन पर विद्यालय पहुंचकर बच्चों को कॉपी-कलम और मिठाई वितरित करते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में ग्रामसभा की जनता मौका देती है तो विद्यालय में आरओ, बच्चों के लिए स्मार्ट बोर्ड और खेलकूद की सामग्री उपलब्ध कराने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर सदर विधायक जैकिशन साहू, सदर विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, सपा नेता सुजीत साइकिल, सदर ब्लॉक अध्यक्ष संतोष यादव, करंडा ब्लॉक अध्यक्ष शिशु यादव और जिला पंचायत सदस्य पंकज यादव सहित कई लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक विनोद कुमार पांडेय, सहायक अध्यापक सुशील कुमार विश्वकर्मा, रामकांत पांडेय, राजकुमार भारती, लालचंद यादव और विनोद राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Ghazipur samachar बेटी के जन्मदिन पर हरिकेश यादव की अनूठी पहल, स्कूली बच्चों को बांटी कॉपी-किताबें और मिठाई
जन्मदिन की

