top newsउत्तरप्रदेशगाजीपुरगाजीपुर न्यूज़गाजीपुर समाचारप्रशासनिकबेकिंग न्यूज़

Ghazipur news: नंदगंज अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ बाल अपचारी पुलिस अभिरक्षा में


गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना नंदगंज पुलिस टीम को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त हुई है।उप निरीक्षक शिव पूजन मय हमराह द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मुड़रभा नहर की पुलिया के पास से एक बालअपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। पुलिस अभिरक्षा में लिए गए बालअपचारी के कब्जे से एक नाजायज देशी तमंचा .315 बोर तथा एक जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद किया गया। बरामदगी के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 45/2026 धारा 9/25 आयुध अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में
उप निरीक्षक श्री शिव पूजन मय फोर्स, थाना नंदगंज शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button