top newsउत्तरप्रदेशगाजीपुरगाजीपुर न्यूज़गाजीपुर समाचारबेकिंग न्यूज़ब्रेकिंगभांवरकोल

Ghazipur news: भांवरकोल अगलगी की घटना में दो झोपड़ियां राख, हजारों का नुकसान




भांवरकोल (गाजीपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में शुक्रवार की देर शाम 7:30 बजे के करीब अज्ञात कारणों लगी आग में दो झोपड़ियां सहित हजारों का सामान जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार रसूलपुर गांव निवासी विनोद पटेल पुत्र दुखंनती पटेल के झोपड़ी में आग सबसे पहले पकड़ी और देखते देखते दूसरी झोपड़ी को अपने आगोश में ले लिया। इस आग लगी की घटना में पीड़ित विनोद पटेल के  एक गाय और दो बछड़े जल गये वही एक बछड़े की जलकर मृत्यु की हो गई। अन्य सामानों में 4 जुगाड़ गाड़ियां, गन्ना पिराई की दो गाड़ी, चौकी, बिछौना, सहित अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाने के प्रयास में सोनू पटेल भी झुलस गए। वही संबंध में राजस्व निरीक्षक मंगला प्रसाद ने बताया कि सरकारी मदद हेतु रिपोर्ट आगे भेजी जाएगी। वही संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि मामले की जानकारी पर पुलिस मौके के लिए रवाना कर दी गई है।वहीं क्षेत्रीय लेखपाल आयुषी मिश्रा ने बताया कि मौके की स्थलीय निरीक्षण करके रिपोर्ट तैयार करके आगे भेजा जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button