Ghazipur news: एसपी सिटी बहरियाबाद थाना का किया गया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा

गाजीपुर। अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ राकेश मिश्रा ने थाना बहरियाबाद का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के क्रम में उन्होंने सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण कर थाना कार्यालय, मालखाना, हवालात, मेस, बैरक, कम्प्यूटर कक्ष व थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्यौहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर, हत्या/बलवा से सम्बन्धित रजिस्टर व बीट सूचना रजिस्टर तथा अन्य अभिलेखों को जाँच तथा उक्त अभिलेखों को अद्यावधिक करने एवं उचित रख रखाव के हेतु निर्देशित किया गया।
साफ-सफाई और अनुशासन:
थाना परिसर, बैरक और कार्यालय की स्वच्छता का अवलोकन किया गया ।
साइबर सेल व महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण:
थाने पर स्थापित साइबर सेल का निरीक्षण कर महोदय द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम व साइबर फ्रॉड से बचने हेतु जागरूकता अभियानों के बारे में जानकारी करते हुए नियुक्त कर्मियों को बेहतर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया ।
महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए महिला पुलिस कर्मियों को फरियादियों से अच्छे व्यवहार करने व उनकी समस्याओं को सुनकर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण कराने हेतु दिशा निर्देश दिया तथा साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं के सम्मान, स्वावलंबन तथा जागरूकता के क्रम में शासन द्वारा चलायें जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक करने हेतु उन्हें उनके अधिकारों के बारें में जानकारी एवं लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण तथा थाना क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के लिए थानाध्यक्ष सहित समस्त पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया गया।



