Chandauli News : सकलडीहा में इन्वर्टर की बैटरी बनी मौत की वजह, युवक की गई जान

Published:

चंदौली। सकलडीहा(Sakaldiha news today) थाना क्षेत्र के बभनपुरा गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इन्वर्टर की बैटरी में पानी डालने के दौरान युवक करंट की चपेट में आ गया। हादसे के बाद गंभीर हालत में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

इन्वर्टर की बैटरी में पानी डालते समय हुआ हादसा

मृतक की पहचान दीपक तिवारी (28) पुत्र राकेश तिवारी, निवासी बभनपुरा थाना सकलडीहा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार दीपक पुणे में रहकर नौकरी करते थे और हाल ही में छुट्टी लेकर घर आए थे।

सोमवार सुबह दीपक अपने घर में इन्वर्टर की बैटरी में पानी डाल रहे थे। इसी दौरान बैटरी का कनेक्शन निकालते समय वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गए और मौके पर ही उनकी हालत बिगड़ गई।

परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन आनन-फानन में दीपक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सकलडीहा लेकर पहुंचे। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। दीपक की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा शव

सकलडीहा थानाध्यक्ष भूपेंद्र निषाद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है।आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है

विडियो न्यूज़

सम्बंधित न्यूज़

लेटेस्ट न्यूज़