top newsउत्तरप्रदेशगाजीपुरगाजीपुर न्यूज़गाजीपुर समाचारबेकिंग न्यूज़ब्रेकिंगभांवरकोल

Ghazipur news: भांवरकोल शेरपुर कुंडेसर मार्ग पर पूरोहित से छिनैती, मोबाईल नगदी छीने


गाजीपुर। भांवरकोल थाना क्षेत्र में छिनैती की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। शेरपुर खुर्द निवासी अनिल कुमार पाण्डेय ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कुछ अज्ञात युवकों पर मारपीट, गाली-गलौज और लूट का आरोप लगाया है।
पीड़ित के अनुसार वह 25 फरवरी को को गणेश मैरिज हॉल में अपने यजमान विष्णु शंकर राय (ग्राम शेरपुर कला) की पुत्री के विवाह में उपरोहित के रूप में शामिल होने गए थे। देर रात कार्यक्रम संपन्न होने के बाद वह सुबह करीब 3:35 बजे साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में साइकिल के आगे के पहिए की हवा निकल जाने पर वह पैदल चलने लगे।
आरोप है कि कुण्डेसर–शेरपुर मार्ग पर नेटुआव बीर बाबा स्थल से लगभग 50 मीटर आगे दो काली मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक पहुंचे। उनमें से एक सांवले रंग के युवक ने उन्हें रोककर कहा, “जो कुछ है दे दो।” विरोध करने पर चारों ने करीब 10 मिनट तक मारपीट की और उनका मोबाइल (वीवो कंपनी) तथा लगभग 9,500 रुपये नकद छीनकर कुण्डेसर की ओर फरार हो गए।
पीड़ित ने यह भी आशंका जताई है कि साइकिल की हवा विवाह स्थल पर ही जानबूझकर निकाली गई थी, जिससे यह घटना पूर्व नियोजित साजिश प्रतीत होती है।

इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया है इस मामले की जांच की जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button